गोड्डा पुलिस ने चांदनी चौक पर लगाया पनशाला, राहगीरों को दी राहत
गोड्डा, मई 25 -- जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान आमजन को राहत पहुंचाने के लिए गोड्डा पुलिस ने एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्त चांदनी चौक पर रविवार को पनशाला का आयोजन किया गया, जहां दिनभर राहगीरों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस पहल से सड़क पर चलने वाले लोगों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और दुकानदारों को काफी राहत मिली। पनशाला का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग मधुसूदन मोदक ने राहगीरों को अपने हाथों से पानी पिलाकर किया। उद्घाटन के बाद लगातार लोगों की भीड़ पनशाला पर जुटती रही और सभी ने इस सुविधा का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- हीटवेव को देखते हुए सभी थाना, ओपी में की गई पेयजल की व्यवस्था तेज धूप में जहां लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था, वहीं इस पनशाला ने लोगों को कुछ पल की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.