गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा। गोड्डा,पथरगामा मुख्य मार्ग पर गोरसंडा ब्रेकर के पास सड़क हादसे में थामस किस्कू नामक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। वह सतबंधा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में घायल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ब्रेकर और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.