गोड्डा नगर परिषद की निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप
गोड्डा, मई 7 -- गोड्डा प्रतिनिधि। गोड्डा नगर परिषद की निविदा संख्या यूडीडी,एनपीजी/08/2025-26 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड पार्षद सौरभ परासर ने उपायुक्त गोड्डा को आवेदन देकर निविदा प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी एवं संदिग्ध फर्जी हस्ताक्षर की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। वार्ड पार्षद द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, निविदा समिति की कार्यवाही दिनांक 25 मार्च 2026 में पथ प्रमंडल, गोड्डा के कार्यपालक अभियंता का नाम एवं हस्ताक्षर दर्ज किया गया है। लेकिन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त जवाब में पथ प्रमंडल, गोड्डा द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया है कि संबंधित दस्तावेज पर उनके द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया है तथा उक्त बैठक में उनकी उपस्थिति भी नहीं थी।इस खुलासे के बाद नगर परिषद की निविदा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.