गोड्डा, फरवरी 18 -- गोड्डा संवाद सूत्र । आम नागरिकों की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने की दिशा में गोड्डा पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत मंगलवार को गोड्डा नगर थाना परिसर में गुम मोबाइल वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम या चोरी हुए कुल 18 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत पहचान सत्यापन के बाद सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी , सदर प्रभाग इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक , नगर थाना प्रभारी दिनेश महली एवं महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन संचार का माध्यम है, साथ ही इसमे...