दुमका, मार्च 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।गोड्डा जिला के देवडांढ़ थाना अन्तर्गत अगोया मोड़ से दो मवेशियों की चोरी कर दुमका के साप्ताहिक हाट में बिक्री करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया और नगर थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने देर शाम को आरोपी को संबंधित थाना की पुलिस को सौंप दिया। देवडांढ़ से आए लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात को गांव से दो बैल चोरी हो गई। चोर उन बैल को बेचने के लिए दुमका हटिया पहुंच गया। दोपहर को गांव के लोग बैल की तलाश करते हुए दुमका के साप्ताहिक हाट आए तो मालिक ने अपने एक बैल को पहचान लिया। लोगों ने बैल बेच रहे युवक को धर दबोचा। उसे नगर थाना के सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक ने एक बैल की बिक्री कर चुका था। दूसरी बैल की बिक्री करने वाला था कि ऐन मौके पर मालिक को नजर पड़ गई। गोड्डा से करीब आधा दर्जन लोग दुमका आए थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.