गोड्डा, जून 17 -- गोड्डा, प्रतिनिधि। ​गोड्डा जिला में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद बच्चे एक बार फिर अपने स्कूलों की ओर लौट आए हैं, लेकिन उनके लौटते ही मौसम के तीखे तेवरों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। पिछले काफी समय से लोग इस बात की उम्मीद लगाए बैठे थे कि शायद जून का आधा महीना बीतने के बाद मौसम में थोड़ी नरमी आएगी और आसमान से बरसती आग से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा में पारा 38 डिग्री, पर 'फील्स लाइक' 44 कागर्म मौसम की स्थिति छुट्टियां खत्म होने के बाद जैसे ही स्कूल खुले, सूरज की भीषण गर्मी और तेज धूप ने बच्चों का स्वागत किया। जिले में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है और सुबह से ही तीखी धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। सुबह जब छोटे-छोटे बच्चे भारी बस्ते पीठ पर लादकर स्कूल के लिए निकलते हैं, त...