गोड्डा, सितम्बर 4 -- सदर प्रखंड अंतर्गत पंचरुखी गांव में भारतीय जनता पार्टी के बीएलए 2 कार्यकर्ता द्वारा फॉर्म 7 को भरे जाने के दौरान पिपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता व श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के पुत्र रजनीश यादव द्वारा भाजपा के बीएलए 2 कार्यकर्ता को घंटों बंधक बनाकर टॉर्चर व थाना को हवाले किया गया था। यह भी पढ़ें- Godda News: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने बीएलओ से मिलकर कराई आपत्ति दर्जप्रेस वार्ता में भाजपा का स्टैंड वही, इसको लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने भी प्रेस वार्ता कर भाजपा पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया गया था। इसी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पुर्व विधायक अमित मंडल व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती द्वारा प्रेस वार्ता कर कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय जनता पार्टी व ...