गोड्डा, जनवरी 30 -- गोड्डा। मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता गुरुवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, चल रही परियोजनाओं और निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गोड्डा क्षेत्र में हो रहे रेल विकास कार्यों को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। डीआरएम नें कहा कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य सभी स्वीकृत परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रगति को देखते हुए जुलाई 2026 तक कोचिंग डिपो का निर्माण कार्य पूरा कर इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही गोड्डा को एक स्टेबलिंग लाइन की सुविधा मिलेगी, जो ट्रेनों के संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्हो...