गोड्डा, अप्रैल 13 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा जिले में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा गोड्डा में विभिन्न स्थानों पर चेकडैम का निर्माण किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता कार्यालय की ओर से जारी निविदाओं के तहत चेक डैम निर्माण और पुराने बांधों के जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे। पहली निविदा के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल पांच चेक डैम निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें बोआरीजोर प्रखंड के भादरिया नाला (58.791 लाख रुपये) और ग्राम कैरोकुपी नाला (87.193 लाख रुपये), ठाकुरगंगटी के बैराडीह नदी (111.647 लाख रुपये), गोड्डा प्रखंड के हरना नदी (94.589 लाख रुपये) तथा पोडैयाहाट के चरकाटांड़ जोरिया (86.706 लाख रुपये) में चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। स...