गोड्डा, मई 24 -- गोड्डा संवादसूत्र । समाहरणालय परिसर स्थित उपविकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में गोड्डा के नवपदस्थापित उपविकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने निवर्तमान उपविकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू से विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नवपदस्थापित उपविकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत का अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, जल संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य ...