रांची, मार्च 17 -- रांची, संवाददाता। झालसा ने गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड के देवडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशु टोला, डांगा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या की घटना पर संज्ञान लिया है। इस हृदय विदारक घटना में दरबारी मुर्मू (45 वर्ष), उनकी पत्नी मक्कू बास्की (40 वर्ष) और पुत्र जीतराम मुर्मू (13 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। डालसा गोड्डा ने घटना की जानकारी मिलते ही प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे के निर्देश पर सचिव दीपक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएलवी पंकज कुमार साह को मौके पर भेजा। उन्होंने स्थानीय लोगों और परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। इसके बाद सचिव एवं अधिकार मित्र अविनाश कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुनिश्चित कराई और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दि...