गोड्डा, फरवरी 27 -- - बिहार के आरा के रहनेवाले थे अशोक यादव गोड्डा, संवाद सूत्र गोड्डा के धर्मुडीह स्थित पुलिस लाइन में पदस्थापित एएसआई अशोक यादव की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गई। बताया जाता है कि वे नगर थाना के ऊपरी भवन में रह रहे थे। बुधवार देर रात अचानक छत से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पहले उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। घटना बुधवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार किसी कार्य से उठने के दौरान वे अनियंत्रित होकर छत से नीचे नगर थाना परिसर के आंगन में गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात गार्ड की नींद खुली। गार्ड ने तत्काल नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को सूच...