गोड्डा, फरवरी 28 -- झारखंड के 48 नगर निकायों में शुक्रवार से शुरू हुई मतगणना और चुनाव परिणाम ने होलियाना माहौल बना दिया है। होली के चार दिन पहले ही विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में रंग-गुलाल उड़े। गोड्डा नगर परिषद से सुशील रमानी नगर परिषद अध्यक्ष बने। उन्होंने कामरान असर्फी को 2512 मतों के अंतर से हराया। इधर, महागामा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रबोध सोरेन (भाजपा समर्थित) को जीत मिली है। उन्होंने राकेश सोरेन को 536 मतों के अंतर से हराया। साहिबगंज नगर परिषद से अध्यक्ष रामनाथ पासवान निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे कपिलदेव दास को 2795 मतों के अंतर से हराया। रामनाथ ने शुरुआती रुझानों से ही बढ़त बनाए रखी, जबकि अन्य प्रत्याशियों के बीच वोटों की बढ़त ऊपर-नीचे होती रही।पाकुड़ में शबरी पाल की जीत इधर पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष पर शबरी पाल...