पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रूपौली प्रखंड के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड़ियर पूरब स्थित माता भगवती स्थान परिसर में भारतीय भ्रमणशील मानस प्रचार-प्रसार समिति द्वारा 56वां वार्षिक यज्ञाधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि आपो दीपो भवः की परंपरा हमें स्वयं प्रकाश बनने और समाज में ज्ञान तथा सद्भाव का दीप जलाने की प्रेरणा देती है। सांसद ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सेवा का भाव सिखाती हैं। ऐसे आयोजन समाज क...