हरदोई, फरवरी 17 -- अतरौली। विकास खंड भरावन के गोड़वा स्थित लगभग 150 वर्ष प्राचीन एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध भुइयेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए 50 लाख की निधि स्वीकृत की है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा जिला पर्यटन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सौंदर्यीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि मंदिर परिसर को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों को पर्यटन का दर्जा मिलना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि हरदोई जनपद को पर्यटन और विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि गोड़वा में नव निर्मित पीएचसी अस्पताल तक जाने वाले 500 मीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सदन में पत्र देकर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.