गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर शहर के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में बहने वाले गोड़धोइया नाला परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 495.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना की अब तक लगभग 95 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है। इसे जून 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने पर इसी मानसून सीजन से महानगर के 17 वार्डों की लगभग 2.20 लाख आबादी को जलभराव, गंदगी और जलजनित बीमारियों से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- इस तारीख को पूरा होगा प्रोजेक्ट, पांच लाख आबादी को मिलेगा सीधा लाभ: सीएम योगीपरियोजना का विवरण अमृत 2.0 कार्यक्रम के ट्रांच-2 के तहत संचालित गोड़धोइया नाला चैनलाइजेशन, रामगढ़ताल पुनर्जीवन, इंटरसेप्शन, डायवर्जन एवं ट्रीटमेंट परियोजना संचालित है। गोड़धोइया नाला जंगल छत्रधारी ...