जमशेदपुर, मार्च 9 -- एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित गोड़गोड़ा में रविवार को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिशोम जाहेर गाढ़ समिति की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह में धालभूमगढ़ की आदिवासी खेरवाड़ रुसिका मडवा सोरबिला टीम और संयुक्त समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा व कुमरूम के नृत्य दलों ने पारंपरिक बाहा नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लंगड़े नृत्य का भी आयोजन हुआ।सुबह में नायके बाबा मोहन हांसदा ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के बीच सखुआ फूलों का वितरण किया गया, जिसे महिलाओं ने जूड़े में और पुरुषों ने...