नई दिल्ली, जनवरी 3 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार द्वारा जी राम जी परियोजना को लागू करने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करके महात्मा गांधी की दूसरी हत्या कर दी है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी देश व्यापी प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को राजधानी बेंगलुरू में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी की पहली हत्या गोडसे ने की थी। यह सरकार उनकी दूसरी हत्या कर रही है। उन्हें इतना प्रतिशोध नहीं लेना चाहिए।" मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में शुरू की ...