सोनभद्र, जून 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ ने शनिवार को गोठानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोठानी शिव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर मार्ग निर्माण में देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने शीघ्र कार्य शुरु कराने का निर्देश दिया। डीएम चर्चित गौंड़ ने निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोठानी शिव मंदिर को एक आकर्षक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित की जाए। इसके लिए ऐसी समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने गोठानी शिव मंदिर तक पहुंचने के लिए स्वीकृत नवनिर्मित सड़क का कार्...