लातेहार, मई 5 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर उच्च विद्यालय, छात्रावास एवं पवित्र परिवार पल्ली गोठगांव के लिए एक अत्यंत ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण दिन रहा। कई वर्षों से जर्जर हो चुके विद्यालय भवन, छात्रावास तथा पुरोहित निवास का नवीनीकरण बिशप थियोडोर मास्करेनहास के मार्गदर्शन व अथक परिश्रम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नवीन रूप से सुसज्जित इन तीनों भवनों को डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप स्वामी द्वारा विशेष प्रार्थना एवं पवित्र जल से आशीष प्रदान की गई। इस अवसर पर आशीर्वाद के गीतों के साथ प्रार्थना का वातावरण अत्यंत श्रद्धामय और सुंदर बन गया। मौके पर फादर संजय, फादर अशोक, फादर बलवीर, फादर मनोरंजन, प्रधान अध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना, शिक्षकगण, विद्यार्थी, ब्रदर्स, पल्ली के शुभचिंतक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- कांके में पीएच चर्च...