नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल, संवाददाता। पशुपालन विभाग की ओर से बेतालघाट को गोट वैली क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है। योजना के तहत क्षेत्र की 97 महिलाओं ने बकरी पालन को अपना स्वरोजगार बनाया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2022 में पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए गोट वैली योजना संचालित की। इसके तहत 15 बकरियों और एक बकरे की इकाई पर कुल 70 हजार रुपये की परियोजना लागत निर्धारित है, जिसमें 90 प्रतिशत यानी 63 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है, शेष 10 प्रतिशत यानी 7 हजार रुपये लाभार्थी को स्वयं वहन करने होते हैं। इस योजना के लिए स्थानीय निवासी, किसान और युवा अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महिला बकरी पालन योजना के तहत निराश्रित, विधवा व आपदा प्रभावित महिलाओं के लिए अलग प्रावधान भी किया है। योजना में बकरी और एक बकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.