घाटशिला, अप्रैल 14 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत माटियाबांधी पंचायत अंतर्गत गोटाशिला पहाड़ के जंगलों में सोमवार को सेंदरा पर्व मनाया गया। छोटे-मोटे जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए आसपास के सेंदरा वीरों का जुटान हुआ। हालांकि, वन्य प्राणियों का शिकार रोकने के लिए वन विभाग की टीम भी मुस्तैद थी। इस कारण सेंदरा वीर शिकार करने से वंचित रह गए। वन विभाग की टीम ने सेंदरा वीरों को समझा बूझा कर वापस लौटा दिया। विदित हो कि उक्त पहाड़ के जंगलों में हर साल सेंदरा पर्व मनाया जाता है। सोमवार को सुबह से ही पारंपरिक हथियारों से लैस सेंदरा वीरों का यहां जुटान होने लगा था। यह भी पढ़ें- गोगाझील में मछली की हुई लूट, वन रक्षी बने मूकदर्शक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.