सहारनपुर, जुलाई 23 -- रामपुर मनिहारान। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में गोचर महाविद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलने पर महाविद्यालय के प्रोफेसरो व छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। शारीरिक शिक्षा विभाग की बीएससी फिजिकल एजुकेशन की छात्रा खुशी चौधरी, एमएससी एजी जेनेटिक की पिंकी तथा हॉर्टिकल्चर के शुभम कुमार को गोल्ड मेडल मिला है। छात्रा खुशी चौधरी का शारीरिक शिक्षा विभाग में पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. बालिंदर सिंह, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. जयकुमार, आदित्य पंवार, योगेश चौधरी, मनोज पंवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: विद्यार्थियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...