दरभंगा, मई 13 -- दरभंगा। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के गोगौल में दो बच्चों के पिता ने फंदे लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को जब्त कर मंगलवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान राजेंद्र सहनी के पुत्र जीशू सहनी (25) के रूप में की गई। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के चाचा हेमंत सहनी ने बताया कि गत सोमवार की शाम कमरे को अंदर से बंद कर जीशू फंदे पर झूल गया। खिड़की के रास्ते किसी तरह अंदर जाकर कमरे को खोला गया। सूचना दिये जाने पर पुलिस वहां पहुंची। वह अपने पीछे पत्नी के अलावा चार व डेढ़ साल के दो पुत्रों को छोड़ गया है। यह भी पढ़ें- गोगौल गांव में दो बच्चों के पिता ने कर ली खुदकुशी उसने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद होने पर हाइड्रा चालक ने फांसी...