बक्सर, मई 18 -- पेज तीन के लिए ------- फोटो संख्या 16 कैप्शन - सोमवार को गगौरा में आग लगने के बाद अपने जले हुए सामान को देखते पीड़ित परिवार के लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। औद्योगिक थाना के गोगौरा गांव में सोमवार की देर रात हुई अगलगी में सात लोगों के घर जलकर राख हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीते रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हुई। दलित बस्ती में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें उठने लगी। गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक बस्ती के मिथिलेश राम, सुखारी राम, कुंजबिहारी राम, जीतेंद्र राम, कमल राम, अखिलेश राम और कमल र...