गोगा वीर मंदिर के लिए 10 श्रद्धालु राजस्थान रवाना
रुडकी, अगस्त 18 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु सोमवार को राजस्थान के भगवान गोगा वीर के मंदिर में पूजा पाठ और प्रसाद चढ़ाने के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण किए और बिना जूते चप्पल के ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। कस्बे और आसपास के क्षेत्र से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में भगवान गोगा वीर के भव्य मंदिर में पूजा पाठ और प्रसाद चढ़ाने के लिए जाते हैं। इनमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग और युवा तक शामिल होते हैं। कस्बे में स्थित गोगा वीर महाड़ी के भगत रामकुमार कश्यप ने बताया कि कई सौ वर्ष पूर्व बागड़ देश जिसे अब राजस्थान कहा जाता है, के हनुमानगढ़ जिले की एक रियासत में भगवान गोगा वीर का जन्म हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.