कटिहार, अप्रैल 14 -- मनिहारी नि स वन विभाग के उदासीनता के कारण इस वर्ष सोमवार को भी प्रतिबंधित गोगाझील में मछली की जमकर लूट हो गई। मछली मारने वाले लोग कटिहार जिले के अलावे अन्य जिलों तथा पश्चिम बंगाल क्षेत्र से अपनी-अपनी वाहन से जाल, टापी आदि से लैस होकर गोगाझील पहुंचे थे । वन विभाग के मनिहारी ,अमदाबाद के वन रक्षी मछली मारने वालों के सामने मूकदर्शक बने हुए थे। मनिहारी-अमदाबाद थाना से भी पुलिस की गाड़ी भी गोगाझील परिसर पहुंची लेकिन मछली मारने वालो की भीड़ को देख वापस लौट गई। हजारों की संख्या में लोगों ने मछली का जमकर शिकार किया। यह भी पढ़ें- बिहारी समाज आज मनाएगा सतुआन और जुड़शीतल पर्व, पोईला बोईशाख कल इस बाबत वन रक्षी नितिश कुमार ने बताया कि माही शिकार को लेकर वन विभाग के सभी अधिकारियों तथा मनिहारी एसडीपीओ, मनिहारी तथा अमदाबाद थानाध्यक्ष ...