शामली, अप्रैल 17 -- कैराना। गांव गोगवान में स्थित तालाब बदहाली का शिकार है। तालाब में गंदगी के साथ घास-फूंस जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने तालाब की साफ-सफाई कराने के साथ ही चारों ओर बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग की है। कैराना ब्लॉक के गांव गोगवान में स्थित तालाब की हालत बेहद खराब हो चुकी है। तालाब में कूड़ा-करकट के साथ-साथ घास-फूस उगी हुई है। आसपास गंदगी का अंबार लगा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के बराबर में स्थित तालाब की कोई बाउंड्री वॉल भी नहीं है, जिस कारण गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- मुख्य मार्ग बना तालाब, जलभराव से कई गांवों के लोग परेशान पिछले दिनों एक भैंस और गोवंश ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.