खगडि़या, जून 3 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जर्जर भवन में चल रहे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की जगह अब यहां अत्याधुनिक आईटी भवन का निर्माण शुरू हो चुका है। भवन निर्माण विभाग लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन और आवासीय परिसर तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया दौरे के दौरान गोगरी प्रखंड के नए भवनों का शिलान्यास किया था। यह भी पढ़ें- फुलवरिया में पंचायत सरकार भवन का कार्य 6 वर्ष में भी पूरा नहींनए आईटी भवन में सुविधाएं क्या-क्या मिलेगा नए आईटी भवन में सुविधाएं: आईटी भवन में एक छत के नीचे प्रखंड, अंचल, कृषि, कल्याण, पंचायती राज, जीविका के अधिकारी एक ही बिल्डिंग में बैठेंगे। आरटीपीएस काउंटर पर जाति, आय, निवास, दाखिल-खारिज प्रमाण पत्र के लिए अब अलग...