गोगरी में पशु चारा काटने के दौरान मृत किसान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम
खगडि़या, अगस्त 2 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में पशु चारा काटने के दौरान एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोगरी निवासी मनोज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने बताया कि मनोज सिंह शुक्रवार को खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान वे खेत में बेहोशी की हालत में पड़े मिले। आनन-फानन में उसें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.