खगडि़या, मार्च 2 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी प्रखंड के पसराहा में 491 एकड़ भूमि पर छह हजार करोड़ की लागत से स्टील प्लांट खुलेगा। यह बातें बिहार के उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने रविवार को पत्रकारों से गोगरी ट्राइसेम भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद कही। उन्होंने कहा कि स्टील प्लांट उधोग लगाने के लिए दो कंपनी से बात हो रही है। जो कंपनी जल्द काम करेगी उसे यह काम आवंटित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोगरी में उद्योग को लेकर जिला उद्योग पदाधिकारी से बात हुई है। उनसे बियाडा की अधिग्रहित जमीन की जानकारी ली गई है। मंत्री ने कहा कि अन्य बहुत सारे कुटीर उद्योग भी घर-घर खुलेंगे। हर लोग कुटीर उद्योग से जुड़े, यह मेरा प्रयास है। मेरा सपना है कि एमएसएमई के माध्यम से घर-घर उद्योग लगे। हर लोग रोजगार से जुड़ेंगे। इस मौके पर परबत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.