खगडि़या, जून 10 -- गोगरी । एक संवाददाता उपविकास आयुक्त, खगड़िया द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से प्रखंड परिसर गोगरी स्थित स्थायी आधार केंद्र के निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के बाद दो व्यक्तियों के विरुद्ध बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से किए गए निरीक्षण में पाया गया कि आधार केंद्र के संचालन हेतु अधिकृत ऑपरेटर के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति द्वारा केंद्र का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि आधार केंद्र का संचालन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे गलत तरीके से आधार पंजीकरण एवं अवैध वसूली की आशंका उत्पन्न हो रही थी。

कार्रवाई की गई मामले को गंभीरता से लेते हुए उप विकास आयुक्त, खगड़िया ने प...