खगडि़या, अप्रैल 29 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में संप हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 38 लाख रुपए की लागत से संप हाउस का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संप हाउस का निर्माण होने से करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित नाला से जल निकासी की सुविधा मिलेगी। सोमवार को नगर के उपसभापति राजेश कुमार पंडित ने निर्माणाधीन संप हाउस स्थल पर पहुंचकर कार्यो का जायजा लिया। कार्य गुणवत्तापूर्ण हो इसके लिए ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 स्थित फकराना राइन मुहल्ले में जीएन बांध से सटे जमीन पर संप हाउस निर्माण के लिए प्रशासनिक स्तर से चिन्हित कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जल निकासी की सुविधा गोगरी नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड नंबर 11 से 13 तक में करोड़ो की लागत से निर्मित नाला का गंदा पा...