खगडि़या, जून 24 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत इटहरी पंचायत के शिरनिया गांव के रहने वाले दिवाकर मिश्रा के पुत्र आदित्य कुमार ने भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए। इनके चयन से शिरनिया गांव एवं आसपास इलाके के छात्रों को प्रेरणा मिल रहा है। गोगरी प्रमुख अशोक कुमार पंत ने शिरनिया गांव पहुंचकर ंमगलवार को भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित आदित्य कुमार को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। उनके पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...