खगडि़या, मई 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधक को एक युवक ने अस्पताल के कार्यालय कक्ष में घुसकर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान मारने की धमकी दी। गोगरी पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही आरोपी युवक को हिरासत में लिया। घटना मंगलवार की शाम की है। आरोपी युवक छोटी पसराहा के रहने वाले शैलेन्द्र सिंह के पुत्र सुमीत कुमार थे। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक कई बार एएनएम के सहयोग में अस्पताल आया था। एएनएम के अनुपस्थित रहने पर उनसे जबाब तलब किए जाने से गुस्साए युवक ने अस्पताल कक्ष में घुसकर ओअस्पताल प्रभारी एवं प्रबंधक को गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दिया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल गोगरी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने ब...