खगडि़या, मई 22 -- गोगरी । एक संवाददाता गोग़री नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नल जल योजना दम तोड़ने के कगार पर है। कही पानी सप्लाई बाधित तो kahi पाइप लीकेज से पानी बह रहा है। जिसका सुध लेने वाले कोई नही है। वाटर टावर में तैनात ऑपरेटर को मजदूरी की राशि भुगतान नहीं किए जाने से वे वाटर सप्लाई में दिलचस्पी नही दिखा रहे हैं। वार्ड नंबर-12 में लाखों की लागत से लगाया गया नल जल योजना से kahi kahi नल से पानी बूंद बूंद टपकता है। कई माह से वार्ड में नल का जल की आपूर्ति बाधित बनी हुई है। लेकिन नगर प्रशासन नल जल योजना को दुरुस्त करने की कोई पहल नही कर रहे है। वार्ड के लोगो ने बताया कि नल का जल की सप्लाई जब शुरू हुई थी तो उम्मीद था कि अब आयरन युक्त पानी पीने से निजात मिलेगा, लेकिन शहरवासियों के मंसूबे पर पानी फिरने लगा है। बताया गया कि वार्ड 12 म...