खगडि़या, मई 14 -- गोगरी । एक संवाददाता। गोगरी बाजार निवासी दुर्गा दास की 54 वर्षीया शिक्षिका पत्नी ललिता देवी का शव गुरुवार को घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गोगरी बाजार वार्ड-13 निवासी दुर्गा दास की 54 वर्षीय पत्नी ललिता कुमारी बेलदौर प्रखंड के माली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बहुरबा की हेडमास्टर पद पर थी। वह ड्यूटी करने अल्हे सुबह महेशखूंट आसाम रोड चौक क्रॉस कर रही थी कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। शिक्षिका ललिता कुमारी के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि उसकी मां ललिता कुमारी परबत्ता प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कन्हैयाचक में 19 वर्ष तक बच्चों के बीच अपनी सेवा दी थी। यह भी पढ़ें- नेशनल हाइवे पर ट्रक, बोलेरो व बाइक की टक्कर में शिक्षिका सहित तीन लोगों की मौत वर्ष 2025 ई0 में हेडमास्टर में प...