खगडि़या, मई 16 -- गोगरी। एक प्रतिनिधि नगर परिषद अंतर्गत यूनियन बैंक स्थित जमालपुर में श्री शनि जयंती समारोह बड़े धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। श्री शनि मंदिर के सेवक मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि शनि जयंती मनाए जाने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। प्रात: छह बजे से पूजन कार्य शुरू हो गया। संध्या सात बजे आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धलुओं ने श्री शनि महाराज को काला तिल, काला छाता, लोहे की कड़ाही, काला कपड़ा, सरसो का तेल, फूल फल आदि चढ़ाया । यह भी पढ़ें- गोगरी : श्री शनि जयंती आज, तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर पूजा-अर्चना व भंडारे का आयोजन यह भी पढ़ें- जय शनिदेव से गूंजा माहौल, मंदिरों में उमड़ी आस्था

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...