खगडि़या, अप्रैल 19 -- गोगरी । एक संवाददाता गर्मी का मौसम धमकते ही लोग वायरल बुखार से प्रभावित होने लगा है। अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की काफी भीड़ जुटने लगा है। अस्पताल के आउटडोर में वायरल बुखार एवं उल्टी दस्त से प्रभावित मरीजों की इलाज कराने लंबी लाइन लग रही है। मौसम का बदलाव से मानसून की वापसी या सर्दी से गर्मी का संक्रमण के कारण वायरल बुखार से मरीज पीड़ित थे। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश ने बताया कि वायरल बुखार का ज्यादा खतरा गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में वायरल बुखार का खतरा अधिक होता है। रोगियों के संपर्क में ज्यादा आने के कारण स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को इन्फ्लूएंजा वायरस संक्रमण होने का ज्यादा खतरा होता है और इसका खतरा खासकर कमजोर व्यक्तियों में फैलता है। यह भी पढ़ें- बढ़त...