खगडि़या, मई 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड स्थित बोरना पंचायत भवन में मंगलवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का निरीक्षण करने के लिए मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे डीआरडीए निदेशक मनीष कुमार पहुंचे। निरीक्षण के दौरान, डीआरडीए निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने शिविर का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में की गई तैयारियों की स्थिति, फरियादियों की उपस्थिति और प्राप्त आवेदनों की जांच की। जांच किए गए आवेदनों में जॉब कार्ड, राशन कार्ड, बिजली संबंधी समस्याएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य कई प्रकार की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शामिल थी। निदेशक ने इन आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का मूल्यांकन किया। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं उन्होंने बताया कि जिले क...