खगडि़या, जून 17 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने जायजा लिया और सभी विभागों के अधिकारियों को ऑन स्पॉट समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया। शिविर में गोगरी बीडीओ रघुनंदन आंनद, सीओ दीपक कुमार की उपस्थिति में 23 विभागों का काउंटर लगाया गया था। सभी विभागों के काउंटर पर फरियादियों की भीड़ जुटी थी।शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, श्रम संसाधन, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत, नल-जल सहित 20 से अधिक विभागों के स्टॉल लगाए गए। बुजुर्गों का पेंशन, विधवा-सहायता, आवास योजना, राशन कार्ड,आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमिक कार्ड के लिए ऑन-स्पॉट लोगो ने आवेदन किया। यह भी पढ़ें- सदर प्रखंड कार्यालय में सहयोग शिविर आयोजित, 202 में 175 मामलो...