खगडि़या, मई 30 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज गांव के रहने वाले नंदलाल मंडल के 26 वर्षीय पुत्र करण राज नारायणपुर स्थित एनएच-31 मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर शनिवार को वे बाइक पर सवार होकर महेशखूंट की ओर लौट रहा था कि चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई। घायल करण राज ने शनिवार को बताया कि वह बाइक से सतियारा गांव से महेशखूंट की ओर जा रहा था। ए...