खगडि़या, मार्च 20 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटघरा दियारा गांव में अपराधियो ने एक युवक के घर पर एक युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार की है। कटघरा निवासी धीरज कुमार राय ने गोगरी थाना में लिखित आवेदन देकर कहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने मिलकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि करीब आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने उनके घर पर हमला बोला। विरोध करने पर उनको कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के दौरान एक हमलावर अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इधर गोग़री थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोषी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.