खगडि़या, अप्रैल 3 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विभिन्न पंचायतों से आईं सेविकाओं ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर धरना देकर एकजुटता दिखाई। धरना प्रदर्शन के दिन सेविकाओं ने अपने-अपने केंद्रों पर काला बिल्ला लगाकर कार्य किया, जिसके माध्यम से उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी सेविकाओं ने बताया कि उन्हें वर्तमान में दिया जा रहा मानदेय अत्यंत कम है, जो मजदूरों को मिलने वाले पारिश्रमिक से भी कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। सेविकाओं ने बताया कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.