खगडि़या, मार्च 2 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो घर जलकर राख हो गई। घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर सरपंच नूर आलम ने अग्निशमन केंद्र को सूचना दिया। मौके पर फायर बिग्रेड के कर्मियों ने अगलगी स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया। बताया गया कि रामपुर वार्ड एक निवासी स्व0 इन्सान की पत्नी जलीशा खातून औऱ मो. मुस्तकिम के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर जलकर राख हो गया। पीड़ित जलीशा खातून ने बताया कि उनके संदूक में रखे नकदी 10 हजार रूपये व जमीन का केवाला आदि सामान जलकर खाक हो गया। वे मवेशी के लिए घास लाने बहियार गई थी, तभी सूचना मिली की उसके घर में आग लग गई। इधर गोगरी सीओ दीपक कुमार ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार को सहाय...