खगडि़या, जून 12 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अन्तर्गत कनहौली गांव में पिता व पुत्र की एक साथ अर्थी उठते ही माहौल शुक्रवार को गमगीन हो गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कन्हौली गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात में पिता-पुत्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को बन्नी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। खेत में काम कर रहे पिता विद्यानंद यादव, आशुतोष यादव और उनका 10 वर्षीय बेटा अंकेश यादव वज्रपात की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गए। शुक्रवार को दिन के 10 बजे एक साथ पिता-पुत्र की अर्थी उठी तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- वज्रपात से पिता-पुत्र सहित पांच लोगों की मौत, आठ झुलसे बताया गया कि गुरुवार की सुबह में काले बादल छाए थे और हल्की बारिश हो रही थी। विद्यानंद यादव अपने बेटे अंकेश के साथ गांव से सटे खेत में मक्का के ...