खगडि़या, मार्च 8 -- गोगरी, एक संवाददाता बिंद विकास एवं समाजिक सेवा संस्थान और सबका विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व कृषि निदेशक गणेश कुमार बिंद ने शनिवार को अपने स्वजातीय समाज मे पहुंच कर एक बैठक आयोजित कर अपने स्वजातीय समाज के लोगो के बीच नशा मुक्त के लिए जागरूकता अभियान चलाया। गोगरी प्रखंड के गोगरी पंचायत स्थित इमादपुर बिंद टोली में बिष्णुदेव सिंह के आवास पर उन्होंने बैठक कर स्वजातीय लोगो से कहा कि नशा पीने की आदत को छोड़े और अपने बच्चे बेटा बेटी को शिक्षा दिलाने अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। आज उनके स्वजातीय समाज के लोगो नशा पीने का आदी हैं, लेकिन अपने बच्चे को शिक्षा देने में दिलचस्पी नही लेते है इससे समाज का भविष्य अंधकार में है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा देने की अपील किया। स्वजातीय लोगो ने पूर्व कृषि निदेशक का ...