खगडि़या, जून 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर में शुक्रवार सुबह गोतियारी जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हीरा कुमार ने बताया कि यह घटना उनके गोतिया से जमीन के कारण मारपीट हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोर ठेकेदार और उनके परिवार के सदस्यों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मारपीट में हीरा कुमार के परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं। गुरुवार को भी विपक्षियों ने मारपीट के उनका बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था।महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...