खगडि़या, जून 7 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लतरु पासवान टोला में पुलिस ने छापेमारी कर चोरी के आरोप में एक युवक को गिराफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान लतरु पासवान टोला के रहनेवाले छेदी रजक के पुत्र विकास रजक के रूप में हुई। बताया गया कि आरोपी ने गोगरी एसडीपीओ ऑफिस के एक कर्मी के डेरा में शनिवार को घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सीसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उनके ठिकानों से गिराफ्तार कर लिया। इधर गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने रविवार को बताया कि चोरी के आरोपी के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कर न्याययिक हिरासत भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- युवक के गले से सोने की हनुमानी काटी, गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...