भागलपुर, अप्रैल 4 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के एक मात्र गोखला मिशन में गुड फ्राइडे धूमधाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व फादर लुकस सोरेन, फादर सैजू ने किया।इस अवसर पर गिरजाघर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। दोपहर में क्षेत्र के बिहार झारखंड से पधारे हजारों ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु के दर्शन पूजन किए। यहां प्रभु यीशु के दुःख भोग पर विशेष चिंतन शिविर में भाग लिया।इसमें युवाओं एवं नव युवतियों ने नाट्य मंचन के द्वारा क्रूस रास्ता के महत्व को दर्शाया। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने नाटक का आनंद लिया।साथ ही प्रार्थना सभा में भाग लिया।जबकि फादर लूकस,फादर सैजू,सिस्टर बीना आदि ने गुड फ्राय डे के महत्व पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.